गिला क्या करना....

कुछ लोग  चले गए 
बिला वजह 
उन्हें जाना था
गिला क्या करना!

कुछ लोगो की इगो
हुयी  है बहुत बड़ी
रिश्तो से बड़ी
रखे अपने पास
गिला क्या करना!

बहुत दम हमने
मनाया उनको
किया हमसे जो बना
बाकी मर्जी खुदा की
गिला क्या करना!

जरुरत पे बसर  
बुनियाद जिन की 
दुआए जोड़ पायेगी 
हमे लगता नि फिर भी 
चलो दुआ कर ले
गिला क्या करना!!!!

Comments

Popular posts from this blog

तुम्हारी आँखे अलहदा……..

मैं तेरी जान हुआ कब था..............

चाँद को देखकर