गलतियां भी जरुरी है.....
कुछ ख्वाहिशे अधूरी हैं जीने के लिए जरुरी हैं, तुमसे जितनी दूरी है वो मेरी मजबूरी है, प्यार है इसे समझो ये जिंदगी की धुरी है, तुम हो या नहीं हो जिंदगी इसी में पूरी है, अधुरा सा ये मिलन कौनसी मजबूरी है दोस्ती के हिसाब में कौन कहाँ जरुरी है, हम पीछे छूटे बहुत आगे लम्बी दुरी है, क्या करें क्या न करें गलतियां भी जरुरी हैं।