Posts

Showing posts from July, 2020

कहने का मजा नहीं है.............

Image
हमने क्या क्या लिख डाला पता नहीं है उसके बिन रहना अब मगर सजा नहीं है। ख्याल गैर का दिल में और पहलू में बैठा है वो फक़्त इतनी सी बेवफाई तो कुछ खता नहीं है। अब उसको जो मर्ज़ी हम कह दें कुछ भी कहने का मगर मजा नहीं है। मिली ठोकरें तो हमसे आकर लिपट गया सच तो ये है कि ये कोई वफ़ा नहीं है। वो चाहता है कि हम उससे लिपट जाएँ हाज़िर हैं हम पर इसमें हमारी रज़ा नहीं है। हमारे लाखों संदेशों का जवाब नहीं देगा ये आदत है उसकी हालांकि खफा नहीं है।