Posts

Showing posts from January, 2022

मोहब्बत चीज नहीं आजमाने की

 जो तड़प तुम्हारे शब्दों में है मिलने मिलाने की फक्त एक कोशिश है हमें दिलासा दिलाने की, कदम तुम्हारे दहलीज से बाहर नहीं निकलते  और बात करते हो साथ साथ भाग जाने की । चुपके चुपके स्टेटस लगाएं हैं किस के लिए क्या क्या करोगे बच के नजरों से ज़माने की । क्या शर्तें और क्या ही मिलने में चालाकियां दिल नहीं तो कहदो जरूरत क्या है बहाने की । हँसके बातें, गले झूम के, चूमना यूं रकीबों को जान वैसे ले लो मोहब्बत चीज नहीं आजमाने की ।