Posts

Showing posts from February, 2020

बस प्यार लिखेंगे. . .

इस बार कहानी में, नए किरदार लिखेंगे हम फक्त प्यार और बस प्यार लिखेंगे। ना इतने बंधन, ना अश्क लबालब जिद्द प्यार की और बस प्यार लिखेंगे। ना दर्द अधूरे, ना हुए जो वादे पूरे प्यास प्यार की और बस प्यार लिखेंगे। खुशबू गजब, महक बदन की आंखे प्यार और बस प्यार लिखेंगे । श्यामें नमक सी, सुबहें लिपटी सी ख्वाब प्यार और बस प्यार लिखेंगे। ना रश्में जुदाई, ना रुसवाई कशिश प्यार और बस प्यार लिखेंगे ।