मरवाएगा......
जाने वक़्त क्या क्या करवाएगा, वो हमसे जुदा तो ना हो जाएगा, कर रहा बिछड़ने की बातें कसम से वो मरवाएगा, छोड़ी हैं निशानियां इतनी दिल किस किस को भुलायेगा, जिंदगी जो निभा न सकेगी क्या रिश्ता वो निभाएगा, उम्र भर को हमारा ना होगा तो, अभी बिछड़ वो जाएगा, क्या अब मिलते हुए भी अहसान हम पे वो जतायेगा, देखते सिमट जाता था बाँहों में कैसे खुद को दूर वो रख पायेगा, प्रीत को देह से अलग कर यक़ीनन बहुत वो रुलाएगा, क्या इस से भी अच्छी होगी जो दुनिया वो बसाएगा।