Posts

Showing posts from August, 2026

मैं तेरी जान हुआ कब था..............

Image
इश्क़ आसान हुआ कब था  मैं तेरी जान हुआ कब था,  यूँ मिलके अजनबी हैं दोनों  हमारा एक मकान हुआ कब था ? मिलने पर बेहद नेक लगा   ऐसा की, ऐसा इंसान हुआ कब था, उसके हृदय में घर था मेरा   फिर वहां मेहमान हुआ कब था ? गर मैं नहीं तुम तो सुलझे थे   बिछड़ के समाधान हुआ कब था ? तू समझ में आया धीरे धीरे  छोड़ा तो हैरान हुआ कब था? मैं सकते में था उसे देखकर  पीठ का वो निशान हुआ कब था ? फिर जैसे तोडा दिल उसने  इतना  हैवान हुआ कब था ? दीवारें खींचती चली गयी दरम्यान  जंग का एलान हुआ कब था ?