हम आखिर रोये ही क्यों?
क्या वजह रही होगी?
दुख इतना कि सहन ना हो
खुशी इतनी कि संभाली ना जाए
प्यार इतना कि बेहिसाब
सवाल असहनीय
जवाब ऐसे जो हृदय चीर दें
हम आखिर रोये क्यों
क्या वजह रही होगी?
सम्मान जो मिला नहीं
वजूद जैसा कुछ भी नहीं
हम उनके लिए कुछ नहीं
एहसास ये बारम्बार
अनजाने जो घोर पीर दे
हम आखिर रोये क्यों
क्या वजह रही होगी?
अकेलापन यूंही
प्यार की दुत्कार
या खो दिया सत्कार
पहले सा कुछ नहीं
नाम रिश्तों के जो
बंधन जंजीर दे
हम आखिर रोये क्यों
क्या वजह रही होगी?
Anmol Ka,kya mol lagaaye koi,vo batayein zaraa...
ReplyDeleteHum aakhir roye kyu,vo batayein zaraa
yeah ...anmol ka koi mol to nahi...
Delete